Home रायपुर नगर निगम जोन 4 ने मालवीय मार्ग में पुराना नगर निगम मुख्यालय...

नगर निगम जोन 4 ने मालवीय मार्ग में पुराना नगर निगम मुख्यालय के समीप खाली स्थान पर फैली भारी गन्दगी, कचरे एवं मलबे को हटाकर स्वच्छता कायम की और सीटीयू अंतर्गत स्वच्छता का जन -जन को दिया सकारात्मक सन्देश…

8
0

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड क्षेत्र में मालवीय मार्ग में रायपुर नगर निगम के पुराने मुख्यालय भवन के समीप खाली भूमि पर फैले भारी गन्दगी, कचरे और मलबे को विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा, गन्दगी और मलबा हटाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन -जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया.