भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंत्र एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन।
भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंत्र एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना,
आत्मविश्वास एवं मंच कौशल का विकास करती हैं।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने कहा कि छात्राओं में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं शुद्ध उच्चारण-कौशल के प्रति रुचि जागृत करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।प्रतियोगिता में बी.एड. की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिव मंत्र, स्तोत्र एवं विभिन्न संस्कृत श्लोकों का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपने मधुर उच्चारण एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के उच्चारण, भावाभिव्यक्ति एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रथम स्थान पर बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा तारिणी साहू,द्वितीय स्थान पर बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की तोषिता पांडेय,तृतीय स्थान पर बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर की तृप्ति साहू एवं सांत्वना पुरस्कार बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सत्यम पांडेय रही ।प्रतियोगिता में अन्य छात्राएँ जिसमे वेणुका चेलक,हर्षजीत कौर गिल,यामिनी साहू,तिजेश्वरी,पूर्णिमा साहू,एवं गुंजिता साहू ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएँ डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,नाज़नींन बेग,आशा साहू,सत्यम मिश्रा एवं रोमा टंडन का योगदान रहा ।
