March 6, 2026

शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय “आशा विद्या मंदिर” (पूर्व नाम लिटिल आइकन्स) में शाला के प्रथम मिलन समारोह का आयोजन किया गया..

IMG-20260217-WA0001

भिलाई: समारोह में श्रीमती अंजू जोशी (विशिष्ट अतिथि)  श्री संजय शर्मा, श्रीमती संचिता बेरा (आशा एजुकेशन सोसाइटी के सदस्य)  एवं निर्देशक श्रीमती रीता शर्मा भी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा विंचुरे ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें भविष्य  में छात्रों को प्रदान की जाने वाली विशिष्ट सेवाएँ जैसे सभागार का निर्माण, मंच निर्माण, म्यूजिक रूम, एवं अन्य सुविधाओं को रेखांकित किया । कार्यक्रम में छात्रवृत्ती योजना पर भी प्रकाश डाला ।

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें स्वागत गीत, राज्यगीत, सरस्वती वंदना, फ्यूजन डांस प्रमुख रहे। छात्रों की प्रस्तुतियों में शिक्षिकाओं की मेहनत झलकी।

कार्यक्रम का संचालन शिखा पांडेय एवं स्वाति सेनगुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में पूर्व शाला लिटिल आइकन्स के छात्रों एवं अभिभावकों को पौधा वितरण कर उनके शाला के प्रति अगम्य विश्वास के लिए सम्मानित किया गया।

मिलन समारोह का समापन राष्ट्रगीत से किया गया।