March 6, 2026

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत लगभग ढाई करोड़ की नई डामरीकरण सड़के बनेंगी एवं आवश्यक चौड़ीकरण कार्य शीघ्र होगा…

IMG-20260217-WA0016
  • ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ग्रामीण क्षेत्र में गोगांव में सडक डामरीकरण व चौड़ीकरण कार्य शीघ्र करवाने जनहित में एमआईसी सदस्य वार्ड पार्षद, जोन अध्यक्ष सहित किया भूमिपूजन 

         रायपुर – रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 1 के वार्डो में 15 वां वित्त आयोग मद से लगभग ढाई करोड रू. की स्वीकृत लागत से सडक डामरीकरण एवं चौड़ीकरण का नया आवश्यक विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र करवाया जायेगा।

आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड अंतर्गत गोगांव क्षेत्र में लगभग 2 किलोमीटर सडक मार्ग के डामरीकरण एवं चौड़ीकरण के कार्य को शीघ्र करने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैक मीलन साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू संत कबीरदास वा वार्ड पार्षद श्री मनमोहन मनहरे, वार्ड पार्षद श्रीमती अंबिका साहू, अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य रायपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर के वार्डो में सडक डामरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य गोगांव मुख्य मार्ग से प्रारंभ कर नागरिको को शानदार सौगात दी ।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 15 वें वित्त आयोग मद कार्य के संबंधित अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार नये सड़क डामरीकरण चौड़ीकरण के कार्य योजना अंतर्गत गोगांव में प्रारंभ करवाकर शीघ्र सतत मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने का कार्य प्राथमिकता से करने निर्देशित किया। गोगांव में नया सड़क डामरीकरण चौड़ीकरण विकास कार्य प्रारंभ किये जाने पर नगर निगम जोन 1 की ओर से जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।

You may have missed