दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने ब्राम्हणपारा, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्षेत्र में विविध नये 6 विकास कार्यो को लगभग 50 लाख की लागत से विधायक निधि मद से करवाने भूमिपूजन कर नगरवासियो को शानदार सौगात दी …
- छ.ग. राज्य बाल कल्याण परिषद पदाधिकारियों ने भवन निर्माण प्रारंभ करने पर किया दक्षिण विधायक का अभिनंदन
रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 4 अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड कमांक 43, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड कमांक 44, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड कमाक 45 के क्षेत्र में विविध 6 नये विकास कार्यों को शीघ्र करने भूमिपूजन एवं कार्यारंभ श्रीफल फोड़कर व कुदाल चलाकर नागरिको सहित करते हुए शानदार सौगात दी ।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा सप्रे शाला स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद हेतु भवन निर्माण का नया विकास कार्य विधायक निधि से 5 लाख की स्वीकृत लागत से सप्रे स्कूल परिसर पहुंचकर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी,
ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू सहित भूमिपूजन कर प्रारंभ किया तो इससे प्रसन्न छ.ग. राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव श्री चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, कार्यकारिणी सदस्य श्री हरजीत सिंह जुनेजा ने श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह, बुके प्रदत्त कर परिषद की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी,
जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री अजय साहू का अभिनंदन किया। दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने वहां संचालित दिव्यांग स्कूल की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं हर संभव सकारात्मक सहयोग सदैव दिलवाने के प्रति स्कूल संचालको को आश्वस्त किया।
दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने दक्षिण विधायक निधि मद से जिला अस्पताल कालीबाडी में जनऔषधालय हेतु कक्ष निर्माण, पुलिस हुडको कालोनी में रंगमंच निर्माण, सप्रे स्कूल के पास हनुमान मंदिर के बाजू में सदर बाजार वार्ड में 15 लाख में सामुदायिक भवन निर्माण ब्राम्हणपारा वार्ड में नवीन सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती के पीछे 11 लाख 69 हजार में नवीन आंगनबाडी निर्माण कार्य,
सप्रे शाला मैदान में सप्रे स्कूल वॉलीबॉल निर्माण कार्य विधायक निधि से 9 लाख 80 हजार की स्वीकृत राशि से करवाने कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ करवाया। इस कारण दक्षिण विधानसभा के वार्डो के क्षेत्र में विकास हेतु कोई भी क्षेत्र अब अछूता नहीं रहेगा।
जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा ने नगर निगम जोन 4 के वार्डो में लगभग 50 लाख के नये विकास कार्य एक साथ भूमिपूजन कर विधायक निधि से प्रारंभकरवाने जोन 4 की ओर से दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया।





