Home लाइफस्टाइल गुलाब-गुड़हल के फूलों से निखारें त्वचा, घर पर आसानी से बनाएं ये...

गुलाब-गुड़हल के फूलों से निखारें त्वचा, घर पर आसानी से बनाएं ये 2 फेस पैक…

6
0

गुलाब और गुड़हल के फूलों से घर पर फेस पैक बना सकते हैं। जानें इन्हें बनाने का आसान तरीका, इस्तेमाल करने का सही समय और त्वचा पर लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

फूलों से इस तरह बनाएं फेस पैक।

गुलाब और गुड़हल के फूल सिर्फ पूजा या घर की सजावट के ही काम नहीं आते, बल्कि इनका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। इन फूलों की पंखुड़ियों को एलोवेरा जेल, दही या शहद जैसी चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं गुलाब और गुड़हल के फूलों से फेस पैक बनाने का आसान तरीका और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गुड़हल के फूलों से कैसे बनाएं फेस पैक?

जरूरी चीजें

 

1 ताजा गुड़हल का फूल

1-2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

सबसे पहले गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां अलग कर लें। इसके बाद उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब पंखुड़ियों को पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इस तरह आपका होममेड फेस पैक तैयार हो जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी या हल्के फेस वॉश से धो लें। अब फेस पैक की एक पतली परत चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

 

त्वचा के लिए कैसे हो सकता है फायदेमंद?

एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है। गुड़हल की पंखुड़ियों में भी कई प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं। यह स्किन से दाग-धब्बे हटाने और चमक लाने में मदद कर सकता है।

गुलाब के फूलों से कैसे बनाएं फेस पैक?

जरूरी चीजें

 

1 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां

1-2 चम्मच सादा दही

1 छोटा चम्मच शहद

थोड़ा सा गुलाब जल (जरूरत के अनुसार)

 

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट तैयार करें। इसमें दही और शहद मिलाएं। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा गुलाब जल मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें। फिर इस फेस पैक की पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें। इसे पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर आजमाएं।

त्वचा के लिए कैसे हो सकता है फायदेमंद?

 

गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक त्वचा को कुछ समय के लिए मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। दही और शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं, हालांकि इनसे मिलने वाला असर हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग हो सकता है। इस फेस पैक से दाग-धब्बे दूर होने के साथ-साथ त्वचा का रंगत साफ करने और चमक लाने में मदद मिल सकती है।