सुशासन की सरकार में मेरे जन्मदिन पर लगाए गए फ्लेक्स को जो प्रशासन हटा रहा है खत्म नहीं कर प्रदेश के युवाओं के रिश्ते और प्यार को खत्म नहीं कर सकता – देवेंद्र
- एमएलए देवेंद्र के जन्मदिन पर उमडा जन सैलाब,
- सभी ने दी डी वाई को बधाई
भिलाई: एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस एवं भिलाई नगर विधायक ऊर्जावान युवा नेतृत्व कर्ता देवेंद्र यादव का जन्मदिनआज उनके सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में समस्त युवा साथियों बुजुर्गों माताओं बहनों ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर जन्मदिन की बधाइयां दी. सर्वप्रथम देवेंद्र यादव अपनी माता जी का आशीर्वाद लेने के पश्चात सीधे सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचे. हनुमान मंदिर में हनुमान जी की उपासना करके सीधे वे अपने कार्यालय पहुँचे.
विशाल पंडाल में लंबी कतारों में अपने लाडले विधायक को लोगों ने पुष्पगुच्छ मालाऐं पहनकर जन्मदिन की बधाइयां दी. और समर्थकों ने केक काटकर युवा विधायक देवेंद्र यादव को केक भी खिलाया. मीडिया से चर्चा करते हुए एमएलए ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार मेरा जन्मदिन मनते आया है, यह लोगों का प्यार है. और उनके दिलों में मेरे प्रति जो प्यार है, यही प्यार काफी है. मुझे किसी भी प्रकार के उपहार की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ सभी मुझे अपना आशीर्वाद मेरे जन्मदिन पर दें.
पूरे प्रदेश भर में युवा साथियों के द्वारा लगाए गए फ्लेक्स को सुशासन की सरकार के नौकरशाह जो हटा रहे हैं, वह प्रदेश भर के युवाओं के रिश्ते एवं प्यार को खत्म नहीं कर सकते. आज उनकी बारी है. फ्लेक्स निकलकर वह अपना काम कर ले. बिलासपुर, बस्तर कांकेर सहित प्रदेश के आने को जिलों से फ्लेक्स को निकल जाने की खबरें सोशल मीडिया में तेजी से फैल रही हैं. इससे यह साफ प्रतीत होता है कि यूथ आईकॉन D Y पूरे प्रदेश में का जो क्रेज है वह पूरे प्रदेश में युवाओं के दिलों को छू गया है. जिससे कि सरकार भी घबराई हुई है. आयोजन स्थल पर सुरेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान भी किया.
बालाजी ब्लड बैंक एवं सना ब्लड बैंक की पूरी टीम ने लोगों का बीपी शुगर एवं वजन भी चेक किया. सेक्टर 7 के युवक कांग्रेस के नेता जुल्फिकार के द्वारा सेक्टर 7 पानी टंकी ग्राउंड में 1500 स्क्वायर फीट में अपने युवा चाहते लाडले एमएलए यादव का रंगोली बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. आज शाम 7:00 बजे संगीत संध्या का भी आयोजन रखा गया है.
आज बधाई देने वाले उपस्थित प्रमुख लोगों में रिसाली कीमहापौर शशि सिन्हा, सभापति बंटी गिरधर साहू, अहिवारा के छाया विधायक ओनी महिलांग, प्रमुख शिक्षाविद राजेंद्र अग्रवाल, शिक्षाविद संजय ओझा,कांग्रेस नेता करीम खान, पार्षद सीजू एंथोनी, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, कांग्रेस नेत्री सरिता परगनिहा, ईमाम भाई,राजीव यादव, मनोज पांडे, सुमित पवार, आदित्य सिंह, शरद मिश्रा, अरुण सिसोदिया, दुर्गेश ताम्रकार, जगनिक यादव, गुड्डू खान, बजरंगी लाल सिंह, एकांश बंछोर, गिरी राव, आकाश कनौजिया, पूर्व महापौर नीता लोधी, सौरभ श्वेता मिश्रा, अशोक गुप्ता, दिनेश लोहिया, ब्रजेश शर्मा, मोनेश बंछोर, केतन तिवारी, संदीप निरंकारी, निखिल चौबे, सुरेंद्र बाघमारे, अनिमेष त्रिपाठी, संगम यादव,आसिफ खान, और शाहिद खान सहित यादव समाज एवं अन्य समाजों के लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस के युवा साथी मौजूद थे.




