March 6, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार के 2026 बजट में डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई…

IMG-20260227-WA0015

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश सह संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी द्वारा बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया की 2026 छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प बजट डॉक्टरों और स्वास्थ सेवा के लिए बेहतर आयाम स्थापित करने के प्रति प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है ।

छत्तीसगढ़ सरकार के 2026 बजट में डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। इसे हेल्थ सेक्टर के लिए सकारात्मक बजट माना जा सकता है।कुल स्वास्थ्य बजट जो हमारे बजट में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए लगभग ₹8,050 करोड़ आबंटित किया गया है।इसमें से शाहिद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के लिए करीब ₹1,500 करोड़ दिया जाएगा।नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के लिए लगभग ₹2,000 करोड़ फण्ड मिलेंगे।इस बजट में डॉक्टरों के लिए भी काफ़ी कुछ किया गया है।डॉक्टर भर्ती अभियान खासकर बस्तर-सरगुजा जैसे क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए भर्ती अभियान चलाया जाएगा।साथ ही कई नए मेडिकल कॉलेज हमारे कई जिलों में जैसे दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा में प्रस्तावित किए गए है।इससे डॉक्टरों के अवसर बढ़ेंगे।होम्योपैथिक कॉलेज एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत पहली बार रायपुर में सरकारी होम्योपैथी कॉलेज खोलने का प्रावधान है।यह होम्योपैथी पद्धति और डॉक्टरों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।अलग-अलग जिलों में नए नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की योजना पर भी विचार किया गया है ।

अंबिकापुर, धमतरी, चिरमिरी में नए जिला अस्पताल खोले जायेगे।रायपुर में 200 बेड का मातृ-शिशु अस्पताल।जगदलपुर में सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल और दंतेवाड़ा में मेडिकल सिटी।25 नए स्वास्थ्य केंद्र और 25 डायलिसिस सेंटर भी खोलने का निर्णय लिया गया है ।मरीजों के लिए अलग अलग योजनाएँ चालू की गई हैं,जिसमे 50 जन औषधि केंद्र बढ़ाने की योजना साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल योजना के लिए ₹100 करोड़ प्रस्तावित किये गए हैजिसका लाभ सीधे जनता को प्राप्त होगा ।कुछ नए स्पेशल संस्थान जैसे बिलासपुर में कैंसर इंस्टीट्यूट,रायपुर में कार्डियक इंस्टीट्यूट,राजनांदगांव में फिजियोथेरेपी कॉलेज। कुल मिलाकर डॉक्टरों के लिए फायदा है।नए कॉलेज खुलने से रोजगार और शिक्षण के अवसर बढ़ेंगे नए अस्पताल बढ़ेंगे तो सीधे प्रैक्टिस के अवसर भी बढ़ेंगे और नई सरकारी नौकरी के मौके भी मिलेंगे।बजट में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई और अहम घोषणाएं भी की गई हैं।

You may have missed