नई जिला कार्यकारिणी का राजीव भवन में स्वागत, संगठन मजबूती का संकल्प…
दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा नवघोषित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस का गमछा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिला अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र साहू, श्री दीपक दुबे, पूर्व महापौर श्री आर.एन. वर्मा, श्री शंकर लाल ताम्रकार, नेता प्रतिपक्ष श्री संजय कोहले, पूर्व सभापति श्री राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अल्ताफ अहमद एवं प्रदेश सचिव श्री अयूब खान की उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एजेंडे पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तय की गई।
बैठक के प्रमुख एजेंडे
जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार।
नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत।
ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन हेतु चर्चा।
संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना।
जिले के समस्त प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा एवं पुनर्गठन।
जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन एवं संघर्ष की रूपरेखा।
घोषित जिला कार्यकारिणी
(शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग)
कोषाध्यक्ष
श्री राज भाटिया
उपाध्यक्ष
श्री दीपक साहू
श्री अजय शर्मा
श्री अब्दुल गनी
श्री कौशल किशोर सिंह
श्री राजकुमार पाली
श्री राजकुमार नारायणी
महामंत्री
श्री रायसिंह ढिल्लो
श्री प्रकाश जोशी
श्री विजय चंद्राकर
श्री पोषण साहू
श्री दुष्यंत देवांगन
श्रीमती निकिता मिलिंद
श्री राहुल शर्मा
सुश्री जमुना साहू
श्री संजय बत्रा
श्री गौरव उमरे
श्री मुकेश साहू
श्री अजय मिश्रा
सचिव
श्री राकेश यादव
श्री मनदीप सिंह भाटिया
श्री मुकेश राठी
श्री जगमोहन धीमर
श्री भूपेंद्र सेन
श्री खुर्शीद अहमद
श्री वेंकट राव शास्त्री
श्री धनंजय साहू
श्री दीपक जैन
श्री आदिनारायण यादव
श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत
श्री सुभाष पाल
कार्यकारिणी सदस्य
श्री देव सिन्हा
श्री गिरधर शर्मा
श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर
श्री हमीद खोखर
श्री संजय गर्ग
श्री जालम बाई
श्रीमती लता जघेल
श्री उमेश पटेल
श्री भोजराज यादव
श्रीमती शकुन धीमर
प्रवक्ता
श्री सुशील भारद्वाज
श्री नासिर खोखर
श्री ओमप्रकाश जोशी
श्री नागेंद्र शर्मा
सह कार्यालय प्रभारी
श्री बृजेंद्र भारद्वाज
श्री सुमित घोष
अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल का वक्तव्य
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी अनुभव और युवा ऊर्जा का संगम है। हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि उसे बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर आधारित है। प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दे।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के समय में कुछ लोग सोशल मीडिया अथवा व्हाट्सएप समूहों में अनुशासनहीन एवं आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचता है। ऐसे सभी साथियों से आग्रह है कि यदि किसी प्रकार की असहमति या सुझाव हो तो उसे पार्टी के अधिकृत मंच पर रखें। सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों से दूर रहें। संगठन अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा का संबोधन
पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। एकजुट होकर ही हम जनता के बीच मजबूत विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठनात्मक एकता, समन्वय एवं अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र साहू का वक्तव्य
प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब जनता से उसका सीधा संवाद कायम रहेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा राजीव भवन में “जन सुझाव पेटी” रखी जाए, जिसमें शहर की जनता अपनी समस्याओं एवं सुझावों को पत्र के माध्यम से दर्ज कर सके।
उन्होंने कहा कि इस पहल से आम नागरिकों को सीधे कांग्रेस संगठन तक अपनी बात पहुँचाने का अवसर मिलेगा और पार्टी जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल कर सकेगी। यह कदम कांग्रेस की जनसंवेदनशीलता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करेगा।
बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी के साथ छाया महापौर प्रेमलता साहू, ब्लाक अध्यक्ष आनंद ताम्रकार, देव श्री साहू, शिवाकांत तिवारी, राकेश सिंहा, अशोक मेहरा, गणेश सोनी संजय धनकरअंश चतुर्वेदी, छोटू साहू रत्ना नारम देव, साबिर खान, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

