दीर्घकालीन सेवा उपरांत पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित…
- ▪️ सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल एवं प्रधान आरक्षक 1376 धनवा राम का सम्मान/विदाई समारोह संपन्न
- ▪️ लगभग 35-40 वर्षों की निष्कलंक सेवा पूर्ण करने पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित
- ▪️ सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा सेवा अनुभव साझा कर विभागीय कार्यसंस्कृति पर प्रकाश डाला गया
- ▪️ वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित
दुर्ग: आज दिनांक 28.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल एवं प्रधान आरक्षक क्रमांक 1376 धनवा राम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने लगभग 35 से 40 वर्षों की सेवा अवधि के अनुभव साझा करते हुए विभागीय कर्तव्यों, अनुशासन एवं टीम भावना पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणीशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, निरीक्षक (एम) श्री बृजमोहन सिंह राजपूत, निरीक्षक (एम) श्रीमती सावित्री धुर्वे, श्री गोकुल राम देवंगन (वरिष्ठ शीघ्रलेखक), श्री सुरेन्द्र साहू (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सराहनीय कार्य :
सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल एवं प्रधान आरक्षक 1376 धनवा राम द्वारा अपने सेवा काल में विभागीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ किया गया, जो विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से अपेक्षा करती है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करें तथा विभागीय परंपराओं एवं मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखें।
—0000—


