June 6, 2026

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा पहला सेमीफाइनल :-नगर निगम जोन 4 टीम ने जोन 7 की टीम को हराकर किया फाइनल में प्रवेश…

IMG-20260228-WA0058
  • जोन 4 के प्रणय ठाकुर मैन ऑफ द मैच, रुपेश गूढे बेस्ट बालर, झालेश साहू बेस्ट बेटसमैन रहे, निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल , पार्षद श्री अजय साहू सहित ट्राफी देकर किया सम्मानित

रायपुर – आज संध्या 6 बजे से हुए रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत पहले सेमीफाइनल मैच में नगर निगम जोन 4 की टीम ने जोन 7 की टीम को हराकर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया.

आज खेले गए स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल मैच में नगर निगम जोन 7 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में 69 रन बनाकर आल आउट हो गयी . नगर निगम जोन 4 की टीम ने 70 रन बनाकर पहले सेमीफाइनल मैच में विजय प्राप्त कर ली औऱ स्पर्धा के फइनल में प्रवेश कर लिया.

नगर निगम जोन 4 की टीम के प्रणय ठाकुर मैन ऑफ द मैच, रुपेश गूढे बेस्ट बालर, झालेश साहू बेस्ट बेट्समैन शानदार प्रदर्शन करने पर घोषित किये गए.

नगर पालिक निगम खेलकूद औऱ युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल , पार्षद श्री अजय साहू, श्री आनंद अग्रवाल, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, खेलप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य मैन ऑफ द मैच प्रणय ठाकुर, बेस्ट बालर रुपेश गूढे, बेस्ट बेट्समैन झालेश साहू को ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.