March 6, 2026

महावीर स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन 743 लोगों ने लिया लाभ…

IMG-20260301-WA0006
  • जैन बगीचा में जारी महावीर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पहले दिन उमड़ी भीड़
  • विभिन्न विशेषज्ञों ने दी परामर्श सेवा, जांच और दवाएं भी रहीं नि:शुल्क

राजनांदगांव। सदर बाजार स्थित जैन बगीचा में श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ राजनांदगांव एवं श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवा मंडल के तत्वावधान में 28 फरवरी एवं 1 मार्च को दो दिवसीय “महावीर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन आज 743 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। 28 फरवरी को शिविर का उद्घाटन 20 सूत्री कार्यक्रम के ऑनलाइन समिति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख एवं पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय सिंगी एवं ट्रस्टी जीवनचंद, ललित भंसाली, रोशन गोलछा के कर कमलों से हुआ।

शिविर में सुबह से बड़ी संख्या में मरीज पंजीयन के लिए पहुंचने लगे। शाम चार बजे तक लगातार जांच और परामर्श का सिलसिला चलता रहा।आयोजक जैन श्‍वेतांबर मूर्तिपूजक युवा मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार, शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुखराज बाफना, डॉ. विक्रम बैद,डॉ. अनिमेष गाँधी,डॉ. मयंक सुराना, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. दीप नारायण शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी जैन एवं डॉ. निकिता जैन एवं डॉ. नीरजा , एमडी मेडिसिन डॉ. एच एल मोतीरमानी, डॉ. अर्पण जैन , पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय वाचच्चानी,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.गौरव जैन , दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत पारख, डॉ. प्रतिक लालवानी, डॉ. प्रशांत कोठारी , नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सार्थक बाफना एवं उदयाचल टीम , श् वसन चिकित्सा रोग विशेषज्ञ डॉ.. चंद्रकांत उसेंडी, डॉ. वर्षा विश्वनाथ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.गौरव जैन , त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गांधी, डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श भी दिया । मरीजों की प्राथमिक जांच के बाद दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। कई जरूरतमंदों की ईसीजी व अन्य जांच भी शिविर में की गई।

 

पहले ही दिन बड़ी संख्या में शुगर, बीपी और थायराइड से पीड़ित मरीज पहुंचे। इसके अलावा घुटनों और जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्या, महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं तथा बच्चों के स्वास्थ्य परामर्श के लिए भी लोगों ने पंजीयन कराया।

 

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ उपचार सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। पहले दिन की उल्लेखनीय उपस्थिति से स्पष्ट है कि शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर को लेकर उत्साह है।

You may have missed