March 6, 2026

मनोरंजन से भरपूर रहेगा होली का हफ्ता, OTT से थिएटर्स तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज…

images (5)

हर वीक की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की तरफ से मनोरंजन का महासंग्राम देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि 2 से लेकर 8 मार्च तक क्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर सप्ताह की शुरुआत के दौरान सिनेप्रेमियों के जहन में ये उत्सुकता देखने को मिलती है कि इस वीक मनोरंजन जगत में क्या कुछ खास रहने वाला है। इस आधार पर आज हम आपको 2 से लेकर 8 मार्च तक ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक रिलीज होने वाली नई वेब सीरीज और फिल्मों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो इस होली के हफ्ते में फैंस को एंटरटेन करेंगी।

 

साइरन्स किस (Siren’s Kiss)

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार पार्क मिन-यंग, वी हा-जून और किम जंग-ह्यू आपको लेटेस्ट वेब सीरीज साइरन्स किस में नजर आएंगे। इस रोमांटिक थ्रिलर को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 2 मार्च यानी सोमवार से ऑनलाइ स्ट्रीम किया जा रहा है।

 

द हंट (The Hunt)

एक्शन थ्रिलर विदेशी वेब सीरीज द हंट की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को होली के दिन 4 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी+ (Apple TV+) पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये एक फ्रेंच भाषा की रोमांच से भरपूर सीरीज है।

सूबेदार (Subedaar)

इस हफ्ते ओटीटी पर अगर किसी मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है तो वह कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर स्टारर सुूबेदार है। फिल्म का ट्रेलर देखकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंची हुई है। 5 मार्च को ये फिल्म आपको मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम हो जाएगी।

 

हैलो बच्चों (Hello Bachhon)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 6 मार्च को मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हैलो बच्चों को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाना है। इस सीरीज में अभिनेता विनीत कुमार सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ये सीरीज स्टूडेंट्स की लाइफ और प्रतियोगी परीक्षाओं में टीचर की अहमियत की कहानी को दर्शाएगी।

जब खुली किताब (Jab Khuli Kitaab)

पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की फैमिली ड्रामा कॉमेडी मूवी जब खुली किताब की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 6 मार्च को इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

वॉर मशीन (War Machine)

रीचर सुपरस्टार एलन रिचसन की साइंस फिक्शन और वॉर ड्रामा मूवी वॉर मशीन भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वॉर मशीन को 6 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

 

हैरान करने वाली बात ये है कि इस वीक सिनेमाघरों में कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 15 सालों बाद ऐसा हो रहा है कि होली के अवसर पर कोई भी नई मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं दे रही है।

 

.

You may have missed