March 6, 2026

‘कोटेतरा की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है’, सरपँच सुनीता रमेश साहू ने दी होली की शुभकामनाएं…

IMG-20260303-WA0001

जैजैपुर/ जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने होली पर्व के अवसर पर ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.उन्होंने होली को प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व बताते हुए सभी से आपसी रंजिशें भुलाकर खुशियां बांटने की अपील की है. सरपँच ने कहा कि यह पर्व हमें रंगों की तरह विविधता में एकता का संदेश देता है और नई शुरुआत का अवसर प्रदान करता है.

रंगों का उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व है. यह पर्व हमें सिखाता है कि जैसे रंग एक-दूसरे में घुलकर नया रंग बनाते हैं, वैसे ही हमें भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए.”

 

कोटेतरा गांव को बताया प्रेम और एकता की जगह

 

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सरपँच सुनीता रमेश साहू ने कहा कि कोटेतरा की माटी में सदियों से प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है. गांव की बुजुर्ग सियान की प्रेणास्रोत इस पावन भूमि पर होली का रंग और भी गहरा और अर्थपूर्ण है. मैं प्रार्थना करती हूं कि इस होली पर आपके जीवन से हर तरह का दुख, रंजिश और नकारात्मकता दूर हो जाए और आपके घर-परिवार में खुशियां, स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति का वास हो. इस होली पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने समाज को और मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे. कोई भेदभाव नहीं, कोई छोटा-बड़ा नहीं, बस एक परिवार की तरह हम सब साथ रहेंगे.।

You may have missed