मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान कर 2:30 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढापारा पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक आयोजित ‘राज्य स्तरीय बिहान लखपति दीदी सम्मेलन 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3:30 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 3:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। वहीं शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर 5:30 बजे भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर पहुंचेंगे, जहां 5:30 से 6:15 बजे तक आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 6:15 बजे वहां से प्रस्थान कर 6:30 बजे अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी पहुंचेंगे और 6:30 से 7:15 बजे तक आयोजित रंगपंचमी उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 7:15 बजे वहां से प्रस्थान कर 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
लखपति दीदियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री साय
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे।
इस दौरान प्रदेशभर से आई हजारों लखपति दीदियों से मुख्यमंत्री संवाद कर उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय लखपति दीदी पर आधारित कॉफी टेबल बुक और छत्तीसकला ब्रांड बुक का विमोचन करेंगे। साथ ही ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया जाएगा। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा।