March 9, 2026

निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा भाठागांव भर्रीखार में लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निर्मित की गयी अवैध मुरूम रोड को काटकर तत्काल लगायी कारगर रोक…

IMG-20260309-WA0025

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में भर्रीखार में लगभग 1 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर एवं अन्य अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए तत्काल सम्बंधित स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी.

You may have missed