PMGSY के तहत पुलिया निर्माण में भारी लापरवाही,बिना ‘बेस’ के बिछाए जा रहे पत्थर।।
Bijapur-बीजापुर।जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्माणाधीन पुलिया भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।ताजा मामला सामने आया है जहाँ निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया का निर्माण बिना मजबूत ‘बेस’ (आधार) तैयार किए ही किया जा रहा है, जो भविष्य में बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकता है।

नियम ताक पर: बड़े पत्थरों का हो रहा उपयोग—-
तकनीकी मापदंडों के अनुसार, पुलिया के फाउंडेशन और स्लैब निर्माण में विशिष्ट आकार के कंक्रीट और छड़ों का उपयोग अनिवार्य है। लेकिन यहाँ नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण में बड़े-बड़े पत्थरों का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि बिना उचित बेस और खराब सामग्री के उपयोग से पहली बारिश में ही पुलिया के धंसने या बह जाने का खतरा बना रहेगा।

विभाग और ठेकेदार की ‘जुगलबंदी—–
क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि यह गुणवत्ताहीन कार्य ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की कथित सांठगांठ के चलते फल-फूल रहा है। निरीक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठेकेदार लागत कम करने के चक्कर में घटिया निर्माण को अंजाम दे रहा है।
सरकारी पैसे का दुरुपयोग और ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से नहीं कराई गई, तो क्षेत्र की जनता विरोध प्रदर्शन को बाध्य होगी।” — स्थानीय निवासी।

मुख्य बिंदु—-
आधारहीन निर्माण:नींव तैयार किए बिना ही ढांचा खड़ा करने की कोशिश।
अमानक सामग्री: कंक्रीट की जगह बड़े पत्थरों और मलबे का उपयोग।
निगरानी का अभाव: विभाग द्वारा नियमित मॉनिटरिंग न होने से ठेकेदार के हौसले बुलंद।