March 9, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर द्वारा किया गया महिला पत्रकारों का सम्मान…

IMG-20260309-WA0012

भिलाई। न्यू प्रेस क्लब का भिलाई नगर द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई में कार्यरत महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया। प्रेस क्लब भवन नेहरू रोड सुपेला में आयोजित इस सम्मान समारोह में भिलाई आईबीसी ब्यूरो कोमल धनेसर, पत्रकार अनुभूति भाकरे, हरिभूमि की रिपोर्टर संगीता मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ क्रॉनिकल भिलाई की ब्यूरो प्रमुख भावना पांडे मैडम का सम्मान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह में न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मौजूद पत्रकारों का स्वागत किया। महिला पत्रकारों के सम्मान में उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों ने न्यू प्रेस ऑफ भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस समारोह के सराहना की। पत्रकार कोमल दर्शन ने कहा अपनों के बीच सम्मान पाना गर्व का विषय है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई सम्मान समारोह आयोजित हुए जिनमें से प्रेस क्लब द्वारा आयोजित या सम्मान समारोह हमारे लिए बेहद खास रहा।

हरिभूमि की पत्रकार संगीता मिश्रा ने कहा कि उन्हें या सम्मान पाकर बेहद खुशी मिली है इस आयोजन के लिए उन्होंने पूरे प्रेस क्लब को बधाई दी। पत्रकार अनुभूति भाकरे ने कहा कि इस सम्मान से अभिभूत हूं। सप्ताह भर के भीतर नई कार्यकारिणी का यह सराहनीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश सिंह द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष जयप्रकाश आर्य, कार्यालय सचिव मोहन राव, सचिव जोगिंदर सिंह व गौकरण निषाद, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार आर्य, पी मोहन, सोनू यादव, सुरेन्द्र ठाकुर, योगेश वर्मा, मिथिलेश ठाकुर व सुबोध तिवारी आदि उपस्थित रहे।