महिला दिवस पर जूही सैलून एंड स्पा में हुआ सम्मान समारोह…
दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संस्था डीटीएस (Donate Thoda Sa) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जूही सैलून एंड स्पा में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सैलून में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों का फूलों से स्वागत किया गया और उन्हें उनके नाम अंकित स्मृति-चिन्ह (मेमेन्टो) भेंट किए गए। कर्मचारियों को इस तरह सम्मानित किया जाना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। पूरे माहौल में उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
डीटीएस संस्था लंबे समय से दुर्ग, भिलाई और रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। महिला दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए एक खुशहाल और यादगार पल बन गया।
Organizing team –
Owner of juhi saloon & spa… Mrs. Juhi Vyas, Owner of Donate थोड़ा सा Abhijeet Parakh , Smita tandi, Rupal & Neha…


