रायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने तहसीलदार रायपुर और पंजीयक को पत्र लिखकर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत जरवाय क्षेत्र में लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर फिरोज आलम एवं ईश्वर साहू के द्वारा भू स्वामियों से मिलकर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है। उक्त स्थल में निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ लगभग 12 प्लीन्थ लेवल तक किये गए अवैध निर्माणों को तोड़कर तत्काल कारगर रोक लगाने की कार्यवाही स्थल पर करने के उपरांत नगर निगम नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की ओर से उक्त सम्बंधित भूमि के खसरा नम्बर को नियमानुसार तत्काल ब्लाक करने हेतु पंजीयक शाखा को पत्र भेजा गया है तथा अवैध प्लॉटिंग भूमि को अधिग्रहण की प्रकिया की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसे क्षेत्र में निवेश करने से बचे।


