March 10, 2026

रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र में महोबा बाजार चौक, टाटीबंध चौक, बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे अभियान चलाकर लगभग 30 अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाने, लगभग 15 दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही…

IMG-20260310-WA0011

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर,उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान , नगर निवेश विभाग टीम ,

टीम प्रहरी एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 21 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह एवम वार्ड क्रमांक 1 वीर सावरकर नगर में महोबा बाजार चौंक से टाटीबंध चौंक तक एवं टाटीबंध चौंक से बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे तक अवैध रूप से लगाये गये लगभग 30 ठेलों और गुमटियों को हटाया गया एवं अवैध रूप से टीन और त्रिपाल की सहायता से बनाई गयी लगभग 15 दुकान को तोड़ने की कार्यवाही की गयी.