रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग ने विगत कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे वार्ड 1 एवं 2 क्षेत्र के 8 बड़े बकायादारो द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर उनके सम्बंधित 8 व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर किया सीलबंद, इनमें एक बड़े बकायादार हैदर रजा द्वारा अपनाी सम्पति का कर अधिरोपित नहीं कराया गया, जिस कारण उनके व्यवसायिक परिसर को तत्काल ताला लगाकर सीलबन्द कर दिया गया…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नरेन्द्र ठाकुर, खगेंद्र सोनी, राम कुमार औसर की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 और पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत 8 बडे बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित 8 बड़े बकायादारो के 8 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गयी है,इनमें से एक बड़े बकायादार हैदर रजा द्वारा अपनी सम्पति का कर अधिरोपित नहीं कराया गया, जिस कारण उक्त सम्बंधित बड़े बकायादार के व्यवसायिक परिसर को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की गयी।
रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 529434 रू. के बकायेदार प्रितम सिंग जीत सिंग, 225857 रू. के बकायेदार अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 452317 रू. के बकायेदार हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर वगैरह, 183697 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, रू. 141022 रू. के बकायेदार आदिल खान, 117410 रू. के बकायादार सुरेन्दर सिंग, गुरविंदर सिंग, 836874 रू.के बकायादार संतोषी देवी के संबंधित व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग को अदा नहीं करने पर की गई, वहीं नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत बड़े बकायादार हैदर रजा द्वारा अपनी सम्पति के कर को अधिरोपित नहीं कराया गया , जिस कारण सम्बंधित बड़े बकायादार के व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन में की गयी।
