June 13, 2026

भगवान जगन्नाथ के पूजा अर्चना के साथ भिलाई भाजपा कार्यालय का हुआ शुभारंभ… भरोसे की सरकार पर छग के युवाओं का उठ चुका है अब भरोसा-अरूण साव

658d964a-86e8-4388-8bef-9b5312bd080b

भिलाई। प्रियदर्शनी परिसर पूर्व सुपेला में स्थित नव निर्मित भाजपा भिलाई
जिले का कार्यालय का शुभारंभ पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कराने आये
पूजारियों ने पूजा अर्चना कर आज भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता को
समर्पित किए। सर्वप्रथम सेक्टर 4 स्थित स्वामी जगन्नाथ मंदिर में भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, पार्षद रिकेश सेन, पार्षद दया सिंह, खिलावन साहू
पार्षद सूरज साहू, पार्षद ईश्वरी नेताम सहित बड़ी संख्या में आये भाजपा
कार्यकर्ता एवं भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने माथा टेके।


इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं बिलासपुर
सांसद अरूण साव ने कहा कि भाजपा पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों में
लगातार भाजपा कार्यालय का बनवा कर कार्यकर्ताओं को समर्पित कर रही है। आज
का दिन एतिहासिक दिन है क्योंकि आज के दिन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
निकल रही है। उन्होंने पीएससी मामले में कहा कि युवाओं का गुस्सा प्रदेश
सरकार के खिलाफ चरम सीमा पर है। इस सरकार में युवाओं के साथ धोखा किया
है। कल का जो सीएम हाउस का घेराव कार्यक्रम था उसमें पूरे मार्यादित ढंग
से भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने किया है। कही कोई हिंसक घटनाए नही हुई है।


राज्य सरकार और पुलिस भाजयुमों को बदनाम करने का काम कर रही है। पीएससी
मामले में लाखों युवाओं के परिजन चिंतिंत है। युवाओं का भविष्य खतरे में
है। भरोसे की सरकार चलाने वाले कांग्रेस सरकार का भरोसा अब छग के युवाओं
में नही रहा है। शिकायत किससे करें और शिकायत करने कौन जायेगा। उन्होंने
एक वेंकेसी का उल्लेख करते हुए कहा कि 11 हजार परीक्षार्थियों मे मात्र 2
हजार ही परीक्षा देने बैठे थे, इससे साफ तौर पर जाहिर है कि छग के युवाओं
का भरोसा छग सरकार से उठते जा रहा है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल यदि
पाक साफ है तो पीएससी मामले की जांच सीबीआई से कराये।
इस दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह के 22 जून को दुर्ग आगमन को लेकर
कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। अमित शाह के आने से विरोधियों में
खलबली मची है। हमने स्थल का निरीक्षण भी किया है। आने वाला विधानसभा
चुनाव चैलेंजिंग है। राज्य सरकार के दोगली नीति का पर्दाफाश करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की नई उर्जा के साथ अगले चुनाव में दुर्ग जिले के छ:
विस और लोस की 9 सीटे जीतेंगे-विजय बघेल
वहीं सांसद विजय बघेल ने कहा कि 41 सालों का सपना आज पूरा हुआ। 1980 में
भाजपा की स्थापना हुई थी। भिलाई भाजपा को आज नया भवन कार्यकर्ताओं के
उठने बैठने और राज्य सरकार को घेरने के लिए पूजा अर्चना के बाद
कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गया। आज का दिन बहुत शुभ दिन है। बहुत ही
गर्व की बात है कि भगवान जगन्नाथ के यात्रा के दिन भाजपा कार्यालय का
शुभारंभ हुआ । आने वाले समय में हमारे कार्यकर्ता होने वाले चुनाव में
जीत का परचम लहरायेंगे। दुर्ग जिले की छ: सीटे जीतें और लोगसभा की 9 सीटे
जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओ के मेहनत से जीतेंगे।
नए भाजपा कार्यालय के इस शुभारंभ अवसर पर साक्षी बनने वालों में प्रमुख
रूप से भाजपा सांसद बिलासपुर वा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, दुर्ग लोकसभा
सांसद विजय बघेल, ब्रिजेश बृजपुरिया सहपत्निक जिला अध्यक्ष हवन यज्ञ में
शामिल हुए, राकेश पाण्डेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजय तिवारी, अनिता
वर्मा, खिलावन साहू, सांवला राम डहरे,पूर्व महापौर निर्मला यादव, पूर्व
नपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, सुरज साहू भाजयुमो, स्वाति साहू, संस्कृति वर्मा
, मोंगरा देशमुख, भाजयुमों अध्यक्ष अमित मिश्रा, अमर सोनकर, ईश्वरी
नेताम संगीता केतन शाह, स्वीटी कौशिक, भाजयुमो नेता अतुल पर्वत, पार्षद
दया सिंह, पार्षद रिकेश सेन, प्रभुनाथ मिश्रा, बृजमोहन उपाध्याय, भूषण
अग्रवाल, विजय जायसवाल, रंजीत सिंह ठाकुर, नितेश मिश्रा, सुरज जायसवाल,
सौरभ जायसवाल, विजय शुक्ला, मदन सेन, प्रवीण सोनी, रजनी कांत पाण्डे,
भागचंद जैन शामिल है। इस दौरान बिरनपुर में घटित घटना के मृतक भुनेश्वर
साहू के पिता ईश्वर साहू ग्रामीणों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से
मुलाकत कर न्याय की गुहार लगाई ।

You may have missed