चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक विशेष यातायात कोरिडोर तैयार…
- कुम्हारी टोल से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित पदयात्रा कोरिडोर बनाया गया*
- ▪️ *04 पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे तैनात, पीए सिस्टम से सतत सुरक्षा निर्देश जारी*
- ▪️ *19 मार्च से 27 मार्च तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू*
- ▪️ *पदयात्रियों एवं वाहन चालकों हेतु विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*
चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान 0 दर्शन हेतु बड़ी संख्या में पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा बाईपास तक पदयात्रियों के लिए पृथक सुरक्षित कोरिडोर निर्धारित किया गया है।
निर्धारित अवधि 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मार्ग में 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी रखते हुए पीए सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को सड़क के बाएं ओर चलने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित करेंगे। साथ ही मार्ग में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
*पदयात्रियों हेतु निर्धारित मार्ग* :
कुम्हारी टोल प्लाजा → सिरसा गेट चौक → डबरापारा तिराहा → खुर्सीपार तिराहा → पावर हाउस अंडर ब्रिज → मुर्गा चौक → सेंट्रल एवेन्यू → सेक्टर-09 चौक → एमडी बंगला तिराहा → ठगड़ा बांध ओवरब्रिज के नीचे → जेल तिराहा → गांधी तिराहा → पटेल चौक → गंजपारा → पुलगांव चौक → शिवनाथ नदी ब्रिज → अंजोरा बाईपास → राजनांदगांव → डोंगरगढ़
*सराहनीय कार्य* :
उक्त व्यवस्था के सफल संचालन में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा सतत निगरानी एवं समन्वयात्मक कार्यवाही की जा रही है। पेट्रोलिंग टीमों द्वारा निरंतर क्षेत्र में उपस्थित रहकर यातायात सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
*दुर्ग पुलिस की अपील* :
यातायात पुलिस दुर्ग समस्त पदयात्रियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि निर्धारित मार्ग एवं यातायात नियमों का पालन करें। पदयात्री सड़क के बाएं ओर चलें, रिफ्लेक्टिव सामग्री का उपयोग करें एवं सड़क पर विश्राम न करें। वाहन चालक सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, निर्धारित डायवर्सन का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
—0000—
