March 19, 2026

भिलाई में महिला दिवस कार्यक्रम के साथ “Earth Hour पखवाड़ा” का शुभारंभ, 28 मार्च को एक घंटे बिजली बंद करने का आह्वान…

IMG-20260319-WA0013

भिलाई। भिलाई निवास कॉफी हाउस में आज संस्था के संरक्षक व मार्गदर्शक श्री वीरेंद्र सतपथी, श्रीमती शहाना कुरैशी एवं श्री इंद्रजीत सिंह (छोटू भईया) के मार्गदर्शन में, भिलाई महिला समाज की महासचिव श्रीमती सोनाली रथ की अध्यक्षता में महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र द्वारा प्राप्त प्रशंसा पत्र पर हर्ष व्यक्त करते हुए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक इसका जश्न मनाया।

कार्यक्रम में मंच पर समाज सेविका सुमिता दत्ता, सुधा शर्मा एवं संस्था के अध्यक्ष सुरेश खांडवे की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने विचारों से कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित महिला दिवस पखवाड़ा के साथ-साथ 🌏 Earth Hour पखवाड़ा की भी शुरुआत की गई, जो 28 मार्च तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य आमजन में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया, वहीं अंत में संस्था के सचिव रघुवंश सैनी ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, जल संकट एवं जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में जल संकट, अत्यधिक तापमान एवं प्राकृतिक आपदाओं की तीव्रता और भी बढ़ सकती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा बन जाएगी।

 

संस्था द्वारा सभी नागरिकों से विशेष अपील की गई कि वे 28 मार्च को “Earth Hour” के अंतर्गत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की अनावश्यक बिजली बंद रखें और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि

“आज की छोटी पहल, कल का सुरक्षित भविष्य बनाती है।” 🌱

 

कार्यक्रम में सोनाली रथ,सुधा शर्मा, पुष्पा तिवारी ,ज्योति शर्मा, रीता तिवारी,बॉबी दिल्लीबार,ग्लोरी पार्कर,अलका तारे, रश्मि पुरोहित, ममता, पुर्णिमा चटर्जी, ऊषा रानी, शांति साहू, ग्लोरी,बाबी, निर्मला, सुष्मिता चक्रवर्ती,अल्का तारे,मंजू,अल्का दास,जया सरनाईक, विनिता, साधना, ज्योति भोई, श्रृद्धा भोई, कुमारी विनीता , साधना मौर्य, प्रतीक भोई ( संस्थापक) , राकेश रत्नाकर ( महासचिव),घनश्याम पांडे( उपाध्यक्ष) , शिवाकांत गिरी , रमेश प्रजापति, जय प्रकाश सिंह, वसंत सलंकर, रामकेश, भागवत वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

You may have missed