March 19, 2026

भिलाई में 22 मार्च को वसंत उत्सव का भव्य आयोजन, संगीत-नृत्य और चित्रकला का संगम…

Screenshot_20260318_202857 (1)
  • गीत वितान कला केंद्र द्वारा वसंत उत्सव, शांति निकेतन की परंपरा में रंगारंग प्रस्तुति

भिलाई। इस्पात नगरी की प्रतिष्ठित कला-सांस्कृतिक संस्था गीत वितान कला केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 22 मार्च 2026, रविवार को सुबह 9:30 बजे स्वामी आत्मानंद उद्यान एवं खेल परिसर, मरोदा सेक्टर भिलाई में आयोजित होगा। नगर पालिक निगम रिसाली-भिलाई के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शांति निकेतन (बोलपुर) की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप वसंत ऋतु पर आधारित संगीत, नृत्य एवं काव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें भिलाई के विभिन्न संगीतिक समूहों तथा गीत वितान के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रकृति के रंगों को कैनवास पर उकेरती चित्रकला प्रदर्शनी होगी, जो दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रजनी सिन्हा ने सभी कला प्रेमियों, साहित्यकारों एवं शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

You may have missed