June 5, 2026

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती: आमजन को राहत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार – प्रेम लाल साहू

IMG-20260328-WA0079

भिलाई:– भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता श्री प्रेम लाल साहू ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई उल्लेखनीय कटौती का स्वागत करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों—अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक तनाव एवं आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों—के बीच केंद्र सरकार का यह निर्णय आम जनता को राहत देने की दिशा में एक संवेदनशील एवं दूरदर्शी कदम है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये से घटाकर शून्य (0 रुपये) कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक कटौती से सीधे तौर पर आम नागरिकों, किसानों, परिवहन व्यवसायियों एवं मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

श्री साहू ने आगे कहा कि इस निर्णय से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा और महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यह कदम केंद्र सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो देश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ आमजन के जीवन को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

श्री प्रेम लाल साहू ने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को और मजबूत करता है तथा देश को आत्म निर्भर भारत की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा।

You may have missed