चेहरे पर आएगा कुरदरती निखार, रोजाना एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन के लिए है वरदान!
लाइफस्टाइल: एलोवेरा एक औषधीय पौधा है, जिसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए एलोवेरा को बालों और स्किन दोनों के लिए ही बेस्ट माना जाता है और अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा दमकती हुई लगती है.
प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से चेहरा जल्दी अपनी चमक खोने लगता है. हमारे शरीर की तरह ही हमारी स्किन को भी सही देखभाल की जरूरत होती है. हम लोग जो खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है और इसलिए हमें लाइफस्टाइल और डाइट पर फोकस करना चाहिए.