ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी राहत! होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा LPG टैंकर, जानें लाया कितनी गैस…
मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच दो बड़े एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं. इनमें से एक भारत के मुंबई पहुंच चुका है और दूसरा न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर पहुंचने वाला है. ये जहाज भारत के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन की बड़ी खेप लेकर आए हैं.
मिडिल-ईस्ट में जारी भारी तनाव और संघर्ष के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर संकट का खतरा पैदा कर दिया है. खतरनाक समुद्री रास्तों और युद्ध जैसी स्थितियों को पार करते हुए दो बड़े एलपीजी (LPG) टैंकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं.
गैस टैंकर और एलपीजी कैरियर ‘BW TYR’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर मुंबई के समुद्री तट पर पहुंच गया है. ये जहाज भारत के लिए बेहद जरूरी कार्गो लेकर आया है.