खड़ी फसल पर मौसम की मार, दिल्ली से यूपी तक बारिश का कहर, 19 राज्यों में तेज आंधी का अलर्ट…
- उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश
- दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई
- देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
खड़ी फसलों को नुकसान
यह बेमौसम बारिश रबी की फसलों, खासकर गेहूं और सरसों, के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रही है। तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी पकी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे उनके सड़ने और फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है।
दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में अचानक बदला मौसम
दिल्ली और पंजाब समेत मैदानी इलाकों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद घने बादल छाने और बिजली कड़कने के साथ मौसम एकदम से बदल गया।