महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को अमर रामदूत संकट मोचन श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव पर्व दिनांक 2 अप्रैल 2026 के पावन अवसर पर दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…
- समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की एक बार पुनः की अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को अमर रामदूत संकट मोचन श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव पर्व दिनांक 2 अप्रैल 2026 के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हेतु विनम्र सामूहिक प्रार्थना अमर रामदूत भगवान श्री हनुमानजी के दिव्य श्रीचरणों में की है. अमर रामदूत संकट मोचन भगवान श्री हनुमानजी ने प्रभु श्री राम के समस्त कार्यों को सदैव सफलता से पूर्ण किया और धरती में जहां भी पवित्र श्रीरामकथा और श्रीरामचरित मानस कथा का गायन, पठन, श्रवण किया जाता है,वहाँ श्री हनुमानजी की उपस्थिति की सुखद अनुभूति श्रीरामभक्तों को संकट मोचन भगवान की कृपा से अवश्य होती है, ऐसी प्रबल मान्यता जनमानस में प्राचीन काल से है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की एक बार पुनः अपील की है।