Home रायपुर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड 46 आकाशवाणी उत्कल बस्ती में...

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड 46 आकाशवाणी उत्कल बस्ती में नए सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स का लोकार्पण एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना हियाल, एल्डरमैन गोपाल सोना एवं आमजनों सहित करके जीवन में स्वस्थ परिवेश प्राप्त करने दी शानदार सौगात…

6
0

रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 4 अंतर्गत सिविल लाइन वार्ड 46 अंतर्गत उत्कल बस्ती आकाशवाणी के पास रायपुर उत्तर विधायक निधि अंतर्गत 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 के क्षेत्र में करते हुए जीवन में स्वस्थ परिवेश प्राप्त करने हेतु नागरिकों को एक शानदार सौगात दी गयी.

नवीन सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 46 पार्षद श्रीमती संजना हियाल, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एल्डरमैन श्री गोपाल सोना, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्ननर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री संतोष हियाल सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति रही.