September 6, 2026

गर्मी में स्किन का SOS! इन 5 घरेलू फेस पैक से मिनटों में मिलेगा नैचुरल चमक…

summer_skin_care_1775296988
  • Skin Care Tips: तेज धूप में झुलस रही त्वचा? घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल फेस पैक, पाए ठंडक के साथ जबरदस्त ग्लो!

Skin Care Tips: गर्मी और तेज धूप में त्वचा का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में टैनिंग, जलन और ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में घर पर बने नेचुरल फेस पैक आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो भी प्रदान करते हैं. एलोवेरा, दही, मुल्तानी मिट्टी, खीरा और गुलाब जल जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश बनाए रखते हैं. ये फेस पैक न केवल स्किन को ठंडक देते हैं बल्कि उसे पोषण भी प्रदान करते हैं. नियमित उपयोग से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है, जिससे आप गर्मी में भी फ्रेश महसूस करते हैं.

बेसन और दही का पैक भी एक पुराना और असरदार नुस्खा है. बेसन त्वचा की गंदगी को साफ करता है, जबकि दही स्किन को मॉइस्चराइज करता है. इन दोनों को मिलाकर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है और स्किन मुलायम बनती है.

एलोवेरा पैक भी इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.एलोवेरा जेल सीधे पौधे से निकालकर चेहरे पर लगाने से स्किन को गहरी नमी मिलती है और सनबर्न से राहत मिलती है. यह त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हेल्दी भी बनाता है.

नीम फेस पैक की. नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों और स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं.नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और फ्रेश महसूस होती है.इससे आप के पिंपल भी कम होगे.

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है.स्किन टैन होना, रुखापन आना और मुंहासों की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अब घरेलू और नेचुरल उपायों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.खास बात यह है कि घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से तैयार किए गए फेस पैक न केवल त्वचा को ठंडक देते हैं, बल्कि उसे प्राकृतिक निखार भी प्रदान करते हैं.

नारंगी के छिलकों का फेस पैक भी काफी फायदेमंद है.सूखे हुए छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें दही या गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और डेड स्किन हटती है. इन सभी फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी नए प्रयोग से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके.

चंदन फेस पैक भी गर्मियों में काफी फायदेमंद माना जाता है.चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो त्वचा को तुरंत राहत देती है. चंदन पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर लगाने से चेहरे की जलन और टैनिंग कम होती है और स्किन सॉफ्ट बनती है.

 

You may have missed