June 5, 2026

प्रशिक्षित एवं अनुशासित कार्यकर्ता का निर्माण प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य – शताब्दी पांडेय

IMG-20260405-WA0023

भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा मंडल दुर्ग अंजोरा मार्ग पर स्थित मेरीगोल्ड मैरिज पैलेस में संपन्न हुआ आयोजित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया अतिथियों की उपस्थिति में किया गया

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान टोली सदस्य प्रदेश शताब्दी पांडेय जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू, महामंत्री विनोद अरोरा ,जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सरिता मिश्रा,मंत्री गिरेश साहू, नवीन पवार प्रवक्ता नितेश साहू सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मंडल महामंत्री यामिनी हरमुख चेतन साहू जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू उपस्थित रहे|

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान टोली सदस्य शताब्दी पांडेय ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस विषय पर चर्चा कर रहे हैं —वह भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। किसी भी संगठन की मजबूती केवल उसके नेतृत्व से नहीं, बल्कि उसके कार्यकर्ताओं के विस्तार और सक्रियता से होती है।

साथियों, भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र रहा है कि संगठन को गांव-गांव, घर-घर और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुंचाना है।

हमारे महान विचारक जी ने अंत्योदय का विचार दिया था — अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाना। यही विचार भाजपा के कार्य विस्तार का भी मूल आधार है।

भाजपा का कार्य विस्तार तीन महत्वपूर्ण आधारों पर चलता है—

पहला – संगठन का विस्तार

हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता, नियमित बैठकें और जनसंपर्क अभियान संगठन की ताकत बढ़ाते हैं।

दूसरा – समाज के हर वर्ग तक पहुंच

भाजपा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है — चाहे वह युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मजदूर हों या व्यापारी वर्ग। सभी को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

तीसरा – सेवा और जनकल्याण के माध्यम से विस्तार

भाजपा केवल राजनीतिक कार्य नहीं करती, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से भी लोगों के दिलों तक पहुंचती है। सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन और समाज के बीच विश्वास मजबूत होता है।

 

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि किसी भी संगठन की असली शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं। एक मजबूत संगठन का निर्माण प्रशिक्षित, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव होता है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए प्रशिक्षण अभियान का कार्य वर्षों से निरंतर चल रहा है। हर बार प्रशिक्षण वर्ग में समय के अनुरूप नवाचार और नए विषयों को शामिल किया जाता है, ताकि कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से समझ सकें।

आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मंडल भाजपा अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने भी अपना अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया

आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मंडल भाजपा के पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |