रातों की नींद उड़ा देगी ये थ्रिलर सीरीज, देखना शुरू की तो सीट से हिलना होगा मुश्किल, दिमाग हिला देगा क्लाइमैक्स…
- रात की नींद उड़ा देगी ये थ्रिलर सीरीज, 1 बार देखी तो सीट से हिलना होगा मुश्किल
- अगर आप क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो OTT पर इन दिनों एक ऐसी सीरीज सुर्खियों में है, जिसे देखने के बाद आप जहां बैठे हैं, उस जगह से हिल नहीं पाएंगे. खासतौर पर इसे बीच में छोड़कर जाने का ये सीरीज आपको मौका ही नहीं देगी. कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन नाम की यह मलयालम सीरीज़ अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस की वजह से छाई हुई है.
नई दिल्ली: आजकल OTT पर कंटेंट की भरमार है. खासतौर पर सीरीज के मामले में तो इसका कोई तोड़ ही नहीं है. इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसी ही शानदार सीरीज़ देखने को मिल रही हैं, जिनके बारे में पहले शायद हम जानते भी नहीं थे. खासकर मलयालम फिल्मों और सीरीज़ का क्रेज़ अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है. नाम भले ही मुश्किल लगें, लेकिन कंटेंट इतना दमदार होता है कि लोग बिना सोचे-समझे देखने बैठ जाते हैं.
मलयालम सिनेमा की खास बात ये है कि यहां फालतू के सीन या बेवजह का ग्लैमर कहीं देखने को नहीं मिलता. न ही मलयालम फिल्मों में जबरदस्ती के रोमांस और न ही अश्लीलता देखने को मिलती है. फिर भी इनकी कहानियां इतनी मजबूत होती हैं कि दर्शकों को बांधे रखने का काम करती हैं.
यही वजह है कि कई बड़े फिल्ममेकर भी मान चुके हैं कि कंटेंट और तकनीक के मामले में मलयालम इंडस्ट्री आज टॉप पर है. अब बात करते हैं एक ऐसी ही थ्रिलर सीरीज़ की, जिसका नाम है कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन. ये सीरीज़ सोनी टीवी पर स्ट्रीम हो रही है और इन दिनों काफी चर्चा में है.
अगर आप इसे देखना शुरू करेंगे, तो यकीन मानिए बिना खत्म किए उठना मुश्किल हो जाएगा.इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत है इसका हर एपिसोड. हर कड़ी आपको बांधे रखती है और ऐसा लगता है जैसे आप कोई असली क्राइम केस देख रहे हों.
इस सीरीज की खास बात ये है कि इसकी कहानी के बारे में ज्यादा बताना सही नहीं होगा, क्योंकि जरा सा भी खुलासा आपका सारा मजा खराब कर सकता है. सीरीज में काफी कुछ ऐसा है, जो आपको इसे देखने के लिए मजबूर कर देगा.
इस सीरीज को लेकर हम इतना जरूर कह सकते हैं कि ये सीरीज़ कहीं भी बोर नहीं करती. शुरुआत से लेकर क्लाइमेक्स तक हर सीन आपको इसे देखने के लिए प्रेरित करता है.
सीरीज के कई सीन तो आपको हैरान कर देते हैं और स्क्रीन से जोड़े रखता है. इस सीरीज़ को सेल्वमणि मुनियप्पन ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले पेंगुइन जैसी फिल्म बनाई थी. इसमें लक्ष्मी प्रिया, पसुपति और विदार्थ जैसे कलाकार नजर आते हैं.
अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये सीरीज़ आपके लिए परफेक्ट है. इसके अलावा इरट्टा, रेखाचित्रम, पोर थोजिल और सूक्ष्मदर्शनी जैसी फिल्में भी हाल के दिनों में दर्शकों को खूब पसंद आई हैं.