June 6, 2026

8 अप्रैल से लेकर अगले कई दिनों तक छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

images (2)

उत्तर भारत इन दिनों गर्मी की गिरफ्त से बाहर है! पिछले कई दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है, जो अगले दिनों भी मौसम को प्रभावित करेगा। उधर, हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के कुछ ऊंचे स्थानों पर ओले गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव के अलर्ट के बीच कमोबेश मौसम के यही हाल दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र के हिस्सों पर दिखाई दे सकते हैं।

देशभर में गर्मी के बीच बादलों ने राहत बरत रखी है। पिछले कई दिनों से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जारी मौसमी गतिविधियों ने तापमान पर बड़ा असर डाला है, जिससे अधिकांश राज्यों में लू (हीटवेव) का असर लगभग खत्म सा हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बरकरार रहेगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा। इस बेमौसम बारिश से राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार प्रभावित होंगे। बुधवार तक सभी राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने के साथ झमाझम बारिश, कहीं-कहीं ओले गिरने और वज्रपात की चेतावनी है। स्काईमेट ने 8 अप्रैल से लेकर अगले कई दिनों तक छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना है। उधर, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत दक्षिण हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ बादलों के बरसने के संकेत हैं। मौसमी गतिविधियों के कारण अभी गर्मी से राहत की उम्मीद है।

मौसम आज-कल

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव किसानों के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। पिछले 3 दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं। आईएमडी ने अगले 2 दिन का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। खासकर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया और जालौन समेत बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, संभल, अमरोहा और बदायूं समेत कई जिलों में मौसम खराब होने का अलर्ट है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may have missed