June 7, 2026

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) जिला दुर्ग द्वारा नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के समर्थन में एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया…

IMG-20260408-WA0004

दुर्ग। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) जिला दुर्ग द्वारा नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के समर्थन में एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नक्सलवाद के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर युवाओं ने अपना सशक्त संदेश दिया।

नगर मंत्री आकाश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद प्रदेश के विकास और शांति में सबसे बड़ी बाधा है, जिसके खिलाफ युवाओं को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed