रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की स्थगित बैठक दिनांक 10 अप्रैल प्रातः 11 बजे के कवरेज हेतु सादर आमंत्रण…
रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की स्थगित बैठक रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत की गयी है.
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की स्थगित बैठक में रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी द्वारा बैठक में लिए गए संकल्पों के अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित 17 एजेंडों में से शेष बचे 14 एजेण्डों को एजेंडावार चर्चा एवं विचार – विमर्श हेतु रखा जायेगा.
रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की स्थगित बैठक दिनांक 10 अप्रैल 2026 के कव्हरेज हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया के सम्माननीय प्रतिनिधिगण मीडिया गैलरी में ससम्मान सादर आमंत्रित हैँ.
*दिनांक- 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार*
*समय – प्रातः 11 बजे*
*स्थान – मीडिया गैलरी, चतुर्थ तल, सामान्य सभा सभागार, नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन रायपुर*