June 5, 2026

ग्लोइंग स्किन-सिल्की बालों के लिए रोजाना पिएं दीपिका पादुकोण का ये ‘मैजिक जूस’, 90 दिनों में दिखेगा निखार!

w-1280,h-720,format-jpg,imgid-01jc601ksakd0wj3np9jx83xdb,imgname-mixcollage-08-nov-2024-07-09-pm-3362

लाइफस्टाइल: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी ग्लोइंग स्किन और सिल्की बालों के लिए एक खास हर्बल जूस पर भरोसा करती हैं. पुदीना, धनिया, नीम, करी पत्ता और चुकंर से बना यह नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक शरीर को अंदर से साफ करता है, 3 महीने तक इसके नियमित सेवन से आप भी सेलिब्रिटी जैसा निखार पा सकते हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी ग्लोइंग स्किन के लिए देसी तरीकों को ही अपनाती हैं, जिसके बारे में वो खुद कई बार इंटरव्यूज में भी खुलासा कर चुकी हैं. खूबसूरत, निखरी त्वचा और मुलायम, चमकदार बाल हर किसी की चाहत होती है. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर पार्लर ट्रीटमेंट तक ट्राई करते हैं, लेकिन असली निखार अंदर से आता है. यही वजह है कि कई बॉलीवुड सेलेब्स नेचुरल डाइट और डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं.