नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल…
कांकेर । कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। नाथिया नवागांव के पास रात करीब 11 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल है।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार है, मंडावी परिवार जो कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे जहां से वापसी के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में परिवार की 3 महिलाएं एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है।