पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए यातायात जवानों को धूप से बचाव हेतु सफेद गमछा एवं ठंडा पानी के लिए पानी की बोतल वितरण…
- भीषण गर्मी को देखते हुए यातायात जवानों को राहत सामग्री वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश जारी
- ▪️ *गर्मी से बचाव हेतु यातायात जवानों को सफेद गमछा एवं पानी की बोतल वितरण*
- ▪️ *ड्यूटी के दौरान नियमित पानी पीने एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश*
- ▪️ *तेज धूप में कार्यरत जवानों को राहत प्रदान करने की पहल*
- ▪️ *यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु जवानों की कार्यक्षमता पर जोर*
दिनांक 10.04.2026 को जिले में बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा यातायात में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आवश्यक पहल की गई। तेज धूप एवं गर्म हवाओं के बीच निरंतर सड़कों पर ड्यूटी कर रहे जवानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान यातायात जवानों को धूप से बचाव के लिए सफेद गमछा तथा ठंडा पानी रखने हेतु पानी की बोतल वितरित की गई। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे ड्यूटी के दौरान बार-बार पानी पीते रहें, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अस्वस्थता होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर वितरण कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गर्मी के मौसम में अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
—0000—

