June 5, 2026

नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन अभी तक तक नहीं मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील ने विज्ञप्ति जारीकर इसे चिंताजनक बताते हुए राज्य शासन से यथाशीघ्र वेतन को मुहैय्या कराने की मांग की…

IMG-20260410-WA0009

नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन अभी तक तक नहीं मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील ने विज्ञप्ति जारीकर इसे चिंताजनक बताते हुए राज्य शासन से यथाशीघ्र वेतन को मुहैय्या कराने की मांग की है । सुमन शील ने कहा है कि इस साल 2026 मार्च माह के समाप्त होने तक निगम को सम्पत्ति कर कि राशि में एक अच्छे रूप से रकम राशी निगम को प्राप्त हुई है, उसके बावजूद कर्मचारियों को उनका ही वेतन से उन्हें अब तक वंचित रखा गया है। जो एक एक दुखद एवं गलत है। कर्मचारी संगठन के द्वारा भी इस विषय को लेकर भिलाई निगम आयुक्त से चर्चा करने के उपरांत भी अभी तक वेतन नहीं मिलने से निगम के अधिकांश कर्मचारी जो बैंक से लोन लिए हुए हैं, उन्हें मानसिक चिन्ता सताने लगा है। इस प्रकार कि स्थिति व्याप्त हो जाने से उनके ऊपर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है और काम में मन न लगने के अलावा आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर पड़ जाति है। वेतन को लेकर राज्य शासन के द्वारा स्पष्ट निर्देश प्रदान है कि माह के 7 तारीख को कर्मचारियों को वेतन दिया जाना है पर भिलाई नगर निगम में उनके आदेश के विपरीत कार्य हो रहा है ।