June 5, 2026

निगम जोन 5 ने प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर -3 सुमेरु मठ के पास कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 में इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अनुमति के विपरीत निर्मित भवन का भाग जेसीबी से तोड़ा…

IMG-20260410-WA0025
  • कुशालपुर में शासकीय स्कूलों के समीप पान ठेलों से नशे की सामग्रियों गुटखा, सिगरेट पैकेटस आदि को तत्काल जप्त कर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गयी…

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और सहायक अभियंता,

श्री नागेश रामटेके और उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर – 3 सुमेरु मठ के पास कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 में इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अनुमति के विपरीत निर्मित भवन के भाग को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई की गयी.

वहीं नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा कुशालपुर क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के समीप पान ठेलों में औचक निरीक्षण कर नशे की सामग्रियों गुटखा पाउच, सिगरेट आदि को तत्काल जप्त करते हुए भविष्य के लिए सम्बंधित पान ठेला संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी.