नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में सीलबंदी एवं आवसीय क्षेत्रों मे नल विच्छेद की कार्रवाई के दौरान 10 बड़े बकायादारों ने 390558 रू. की बकाया राशि का किया तत्काल भुगतान…
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्रवाई करते हुए सीलबंदी एवं आवासीय क्षेत्रों में नल विच्छेद की कार्रवाई की गयी .
कार्रवाई के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 10 बड़े बकायादारों द्वारा 390558 रू की राशि का बकाये की राशि के रूपमें तत्काल भुगतान कर दिया गया.
आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा सभी वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |
आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान नगर पालिक निगम जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन मे कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया की स्थल पर उपस्थिति रही.