सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार करने को टीम को आदेशित किया गया…
कल दिनांक 20/04/26 को सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के हेल्पलाइन मैं वार्ड 32 बैकुंठ धाम , पार्षद लक्ष्मी धर्मेंद्र दिवाकर जी का कॉल आया कि उनके वार्ड मैं मुरली नमक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है,
उनके परिवार मैं कोई सदस्य नहीं है अंतिम संस्कार करना है छावनी थाने से पूरी जानकारी लेकर सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी को बताया गया उन्होंने मृतक का सह सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने को टीम को आदेशित किया,
आज दिनांक 21/04/26 को मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत दुर्ग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया ।
इस अंतिम संस्कार में छावनी थाना दुर्ग पुलिस का पूरा सहयोग मिला सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई का उद्देश्य है जिनका कोई नहीं या परिवार सक्षम नहीं उनका अंतिम संस्कार सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई करेगी ।





