June 5, 2026

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, चावल से बनी ये क्रीम घर पर देगी पार्लर जैसा ग्लो…

rii46hic_homemade-face-packjavascriptvoid-for-glowing-skin_625x300_04_November_25
  • Rice Cream for Glass Skin: गर्मियों में डल स्किन से हैं परेशान? घर पर बनाएं चावल की जादुई क्रीम, हफ्ते भर में दिखेगा ‘ग्लास स्किन’ निखार

Skin Care Tips: गर्मियों में डल और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये खास राइस क्रीम. सिर्फ चावल, एलोवेरा जेल और नारियल तेल से तैयार यह क्रीम आपको कोरियन स्टाइल ‘ग्लास स्किन’ निखार दे सकती है. बिना किसी केमिकल और कम खर्च में तैयार होने वाली यह होममेड क्रीम त्वचा को हाइड्रेट और चमकदार बनाती है. जानें इसे बनाने की आसान विधि और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

चेहरे पर आएगा कांच जैसा ग्लो

गर्मियों की तपिश और चिलचिलाती धूप न केवल हमारी सेहत, बल्कि हमारी त्वचा का भी बुरा हाल कर देती है. टैनिंग, डलनेस और चेहरे का ज्यादा ऑयली होना इस मौसम की आम समस्याएं हैं. अक्सर हम इन परेशानियों से निजात पाने के लिए बाजार में मिलने वाली महंगी और केमिकल युक्त क्रीमों पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलते. अगर आप भी एक ऐसा सुरक्षित, सस्ता और बेहद असरदार तरीका खोज रही हैं जो आपकी स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट के ‘कोरियन ग्लास स्किन’ जैसा निखार दे सके, तो चावल से बनी यह होममेड क्रीम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

ग्लास स्किन का ट्रेंड

आजकल हर कोई साफ, बेदाग और शीशे जैसी चमकदार स्किन की चाहत रखता है, जिसे ब्यूटी की भाषा में ‘ग्लास स्किन’ कहा जाता है. सोशल मीडिया पर भी इस लुक का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है. हालांकि, इस चमक को पाने के चक्कर में कई बार लोग अलग-अलग तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बैठते हैं, जो लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में पुराने समय से चले आ रहे घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित माने जाते हैं.

चावल का पानी

चावल का पानी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो स्किन को साफ, मुलायम और चमकदार बनाते हैं. ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और डलनेस कम करता है. इसी वजह से कई लोग फेस पैक और क्रीम में चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी रोज इसका इस्तेमाल करती हैं तो धीरे-धीरे स्किन में फर्क साफ नजर आने लगता है और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है.

क्रीम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

इस क्रीम को बनाने के लिए आपको कोई महंगी चीज नहीं चाहिए बस 2 से 3 चम्मच चावल, थोड़ा पानी, एक चम्मच एलोवेरा जेल और चाहें तो 1 से 2 बूंद नारियल तेल भी ले लें. ये सभी चीजें आमतौर पर घर में मिल जाती हैं. इसलिए इसे बनाना आसान भी है और सस्ता भी खास बात ये है कि इसमें कोई केमिकल नहीं होता, जिससे स्किन को नुकसान का खतरा भी कम रहता है.

घर पर ऐसे तैयार करें क्रीम

सबसे पहले 2 से 3 चम्मच चावल लें और उसे अच्छे से धो लें ताकि सारी गंदगी निकल जाए. अब इसे एक कटोरी पानी में डालकर करीब आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद चावल को छान लें और जो पानी बचेगा वही राइस वॉटर है. अब इस पानी को धीमी आंच पर हल्का सा गाढ़ा होने तक पकाएं जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और 1-2 बूंद नारियल तेल डालकर अच्छे से मिला लें. बस आपकी क्रीम तैयार है जिसे आप रोज इस्तेमाल कर सकती हैं.

क्रीम लगाने से पहले चेहरा साफ होना जरूरी है. इसलिए फेस वॉश से चेहरा धो लें और फिर थोड़ी सी क्रीम लेकर हल्के हाथों से मसाज करें. करीब 2 मिनट तक मसाज करने से क्रीम अच्छी तरह स्किन में एब्जॉर्ब हो जाती है. इसे रात में लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि रात में स्किन रिपेयर होती है और रोज इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बेहतर रिजल्ट देखने को मिलते हैं.

इस क्रीम के इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है क्योंकि चावल का पानी स्किन को हाइड्रेट रखता है और चेहरा फ्रेश दिखता है. डलनेस धीरे-धीरे कम होने लगती है और नैचुरल ग्लो आता है अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं. तो स्किन का टेक्सचर भी बेहतर हो सकता है. सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें कोई केमिकल नहीं है जिससे साइड इफेक्ट का खतरा कम रहता है.

इस क्रीम को ज्यादा दिन तक स्टोर न करें केवल 2 से 3 दिन के अंदर ही इस्तेमाल कर लें और हमेशा फ्रिज में रखें ताकि खराब न हो. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें अगर किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम हो तो इस्तेमाल से पहले सावधानी बरतें. साथ ही ज्यादा मात्रा में बनाकर रखने से बचें और हमेशा ताजा क्रीम ही इस्तेमाल करें तभी आपको इसका सही फायदा मिलेगा और स्किन भी सुरक्षित रहेगी.

 

You may have missed