June 5, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ की वार्षिक आम सभा दिनांक 24/04/2026 दिन शुक्रवार को अग्रसेन प्रा आईं.टी.आईं. भिलाई में संघ के अध्यक्ष श्री रमन साहनी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

IMG-20260427-WA0000

छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ की वार्षिक आम सभा दिनांक 24/04/2026 दिन शुक्रवार को अग्रसेन प्रा आईं.टी.आईं. भिलाई में संघ के अध्यक्ष श्री रमन साहनी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से श्री श्रीकांत दासगुप्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया एवं श्री दीपक गहलोत को संघ का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। श्री ए गौतम राव जी को संघ का उपाध्यक्ष एवं अशोक कुमार व नन्द किशोर कुशवाहा को संयुक्त सचिव सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया

श्री पी कामराजू को पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ का सचिव निर्वाचित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ की वार्षिक आम सभा में श्री रमन साहनी,श्री दीपक गहलोत,श्री ए गौतम राव, श्री अशोक कुमार, श्री नंद किशोर कुशवाहा, ज्योति निर्मलकर,सुमित, के जानसन, गुरुदेव, अमित शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed