June 5, 2026

नगर पंचायत केशकाल में परिषद की बैठक दिनांक 23.04.2026 प्रस्ताव/सकल्प क्र. 10 में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक संसद में पारित न होने के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

IMG-20260427-WA0005

नगर पंचायत केशकाल में परिषद की बैठक दिनांक 23.04.2026 प्रस्ताव/सकल्प क्र. 10 में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम- 2023 संशोधन विधेयक) संसद में पारित न होने के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके तहत् आज दिनांक 27.04.2026 को नगर क्षेत्र में नगर के नारी शक्तियों के द्वारा रैली निकाल कर इस महिला विरोधी कृत्य और उनके दोहरे चरित्र को समाज के हर वर्ग तक लेकर जायेगे। हमारी इकाई महिलाओं की सशक्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। और जब तक नारी शक्ति को नीति-निर्माण में उनका उचित एवं संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता है हम इस विषय पर अपनी निदां और विरोध दर्ज करते रहेगे। इस निदां विरोध प्रर्दशन में अध्यक्ष महोदय जी श्री बिहारी लाल शोरी, उपाध्यक्ष महोदय जी श्री भूपेश बेसरा जी, श्रीमती हिरालक्ष्मी साह पार्षद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।