गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने ज्ञापन…
केशकाल। संपूर्ण भारत वर्ष में गो प्रेमियों ने अपने तहसील विकासखंड मुख्यालय तक पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधान मंत्री, महामहिम राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम पर प्रार्थना पत्र केशकाल अनुभाग की ओर से नीरज अग्निहोत्री विश्व हिंदू परिषद, ईश्वर बैस मानस मंच व्याख्याकार, जे आर नाग, प्राचार्य, लोकनाथ राठौर, अक्तू पाण्डे , नकुल नाग, चिराग उपाध्याय,रामेश्वर बघेल,जमुना बघेल,पार्षद हीरा लक्ष्मी शाह,गीता ध्रुव, नकुल नाग, देव साहू ,हुलास साहू, लोकेश गायकवाड़ प्रदेश अध्यक्ष सीता राम संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश, गजेंद्र सुरोंजिया, कृष्ण दत्त उपाध्याय समाज सेवी,नगर अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी आदि की गरिमा मय उपस्थिति में नीरज अग्निहोत्री व रामा वैष्णव ने सौंपा। इसके पूर्व लोक नाथ राठौर,नीरज अग्निहोत्री ने सभा को संबोधित कर गो माता सम्मान पर प्रकाश डाला, ईश्वर बैस ने सुंदर भजनों से मन मोह लिया यह पहला मौका था जब भजन कीर्तन बाजे गाजे के साथ सभी लोग अनुविभागीय कार्यालय पहुंच गए.. जहां इस अभियान का सम्मान करते हुए अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा नायक जी ने स्वयं आफिस के मुख्य द्वार पर आकर ज्ञापन प्राप्त किया ।उस वक्त पूरा वातावरण गोमाता की जय, राष्ट्र माता घोषित हो, गौ माता की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे आदि नारों से गुंजाय मान होने लगा। रैली पुनः सभा स्थल पहुंची जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 33 कोटि देवी देवता का निवास जिनके पवित्र शरीर में है ऐसी गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने में देश की किसी भी सरकार को तनिक भी विचार नहीं करनी चाहिए। यदि आज के इस रैली ज्ञापन के बाद हम 27 अक्तूबर 2026 तक इंतजार करेंगे और यदि मांग स्वीकार हुई तो हम उक्त तिथि को धन्यवाद पत्र देंगे। हमें आज के बाद से सभी मानस संगठनों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा इस अभियान का प्रचार करना है।