June 5, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कांग्रेस पोल-खोल नामक आईडी की जांच के लिए कांग्रसजनों ने एसएसपी अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन…

IMG-20260427-WA0009
  • एसएसपी अग्रवाल ने मामले की दो दिन में जांच करने का कांग्रेसजनो को दिया भरोसा
  • एसएसपी अग्रवाल ने कहा मैं कोई दबाव में काम नहीं करता हूं।

दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कांग्रेस पोलखोल नामक आई-डी द्वारा एक आपत्तिजनक भ्रामक एवं ए-आई जनरेटेड वीडियों पोस्ट किया गया। जिसे रेनडम छत्तीसगढ़ आईडी के साथ कोलेब करके सोशल मीडिया में तेजी से फैलाया जा रहा है। इस वीडियों में कांग्रेस के महासचिव पंजाब प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के संबंध में तथ्यहीन एवं चरित्रहीन करने वाली सामग्री प्रस्तुत की गई है। जिसको लेकर रविवार 26 अप्रैल को एसएसपी विजय अग्रवाल को जिला कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर,दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,

भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में इस संबंध में एक ज्ञापन एसएसपी विजय अग्रवाल को सौंपा गया। इस संबंध में एसएसपी श्री अग्रवाल ने कांग्रेसजनों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन के साथ-साथ सीडी या पेनड्राइव में यह साक्ष्य मुझे दे दें। दो दिन के भीतर मैं इस पर कानून सम्मत कार्यवाही करुंगा। ऐसा कांग्रेसजनों को आश्वस्त किया। कांग्रेस के सभी लोग सोशल मीडिया पर इस तरह का चरित्रहनन की बात से बेहद खफा नजर आए और बढ़ते अपराधों पर उन्होने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

पूर्व में वरिष्ठ कांग्रेसनेता के मामले में दुर्ग पुलिस ने की थी त्वरित कार्यवाही, पूर्व सीएम के मामले में देरी क्यों- मुकेश

 

भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सीधे तौर पर कहा कि सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो चरित्रहनन वायरल हुआ है उसके आरोपी को तुरंत पकड़े और तुरंत एफआईआर दर्ज करें। पूर्व में भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर थानों में कई आवेदन कांग्रेसजनों ने दिए, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंग की टिप्पणी पर उन्हे यही साय सरकार की पुलिस ने उन्हे 6 माह जेल की हवा खिलाई थी। लगातार यह देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस का कोई भी नेता या कार्यकर्त्ता छोटी सी भी गलती करता है तो राज्य की दुर्ग पुलिस उन्हे बड़ी-बड़ी धाराएं लगाकर अंदर कर दे रही है। वहीं भाजपा नेताओं को अपराध की छूट दे रखी है। ऐसा लगता है कि दुर्ग पुलिस दबाव में काम कर रही है। जिस पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि मैं किसी के दबाव में कोई काम नहीं करता हूं। आपने जो विषय बताया उसकी जांच दुर्ग पुलिस करेगी। इसलिए आपसे दो दिन का समय लिया गया है। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि यदि दुर्ग पुलिस दो दिन केभीतर इस मामले में कार्यवाही नहीं करेगी तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।

 

कांग्रेस पोल-खोल की आईडी भाजपा नेताओं के ईशारे पर चल रही है: राकेश

 

 

वहीं दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री पर सोशल मीडिया पर एक दिन पहले से ही इंस्टाग्राम पर यह विडियों वायरल हो रहा है, लेकिन दुर्ग पुलिस को नहीं पता। हम एसएसपी विजय अग्रवाल से समय लेकर ही उनसे मिलने दुर्ग आए हैं। उन्होने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के ईशारे पर कांग्रेस पोल-खोल नामक आई-डी चलाई जा रही है। जिसकी जांच होना बहुत जरुरी है, कि आखिर इसे कौन चला रहा है। इसकी साइबर जांच होनी चाहिए और जो भी है उसे जल्द एफआईआर कर गिरफ्तार करें। ताकि भविष्य में इस प्रकार का दुसाहस न कर सकें। पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर चरित्रहनन का वीडियों जो सोशल मीडिया में चल रहा है वह किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन ए-आई जनरेटेड विडियों की जांच दुर्ग पुलिस को जल्द करना चाहिए। दुर्ग एसएसपी के ऊपर दबाव वाली बात मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा,दुर्ग पुलिस जांच करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर नीरज पाल, धर्मेन्द्र यादव, आर.एन. वर्मा, पार्षद भूपेन्द्र यादव, पार्षद सीजू एंथोनी, देवेन्द्र देशमुख, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी,शिखा राय, भुनेश्वरी देवांगन, ओमप्रकाश जोशी,श्रीश्रीकांत,कैलाशनाथ,संजय कोहले, नरसिंग नाथ, गुरदीप सिंग भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इस दौरान एडीशनल एसपी सुखनंदन राठौर,दुर्ग कोतवाली टीआई नवीन राजपूत अपने दल-बल के साथ मौजूद थे।